सिंधू, श्रीकांत तीसरे नंबर पर खिसके, साइना टॉप 10 में

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (20:09 IST)
नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत गुरुवार को जारी ताजा बैडमिंटन रैंकिंग में एक एक स्थान गिरकर तीसरे नंबर पर खिसक गए जबकि साइना नेहवाल ने टॉप-10 में वापसी कर ली।
         
सिंधू पिछले सप्ताह चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गयी थीं, जिससे उन्हें एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा और वह दूसरे से तीसरे नंंबर पर खिसक गयीं हैं। जापान की अकाने यामागूची को दूसरा स्थान हासिल हो गया है जबकि ताइपे की तेई जू यिंग शीर्ष स्थान पर बरकरार है।
         
चाइना ओपन के दूसरे दौर में बाहर होने वाली साइना को हालांकि एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 25 मई के बाद अब जाकर टॉप-10 में लौटी हैं। चाइना ओपन में नहीं खेलने वाले श्रीकांत को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। एच एस प्रणय का 10वां स्थान बरकरार है।
         
बी साई प्रणीत एक स्थान गिरकर 17वें नंबर पर खिसके हैं जबकि समीर वर्मा एक स्थान उठकर 20वें नंबर पर पहुंचे हैं। पुरुष युगल में टॉप-25 में कोई भारतीय जोड़ी नहीं है। 
 
महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी एक स्थान खिसककर 25वें नंबर पर चले गए हैं। मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी एक स्थान उठकर 16वें नंबर पर आ गए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

मुफ्त चाय नाश्ता मिलेगा कानपुर टेस्ट में 3000 स्कूली बच्चों को

INDvsBAN टेस्ट पर इंद्रदेव की नजर, कितने घंटे या दिन हो सकते हैं खराब?

संन्यास की घोषणा के बाद बोले शाकिब, भारत का टेस्ट दौरे से 'तौबा-तौबा'

ऋषभ पंत ने फर्जी खबर फैलाने के लिए फैन को बुरी तरह लताड़ा

PM मोदी ने शतरंज खिलाड़ियों के साथ AI और भारत की खेल शक्ति पर चर्चा की (Video)

अगला लेख