पीवी सिंधु और साइना एक-एक स्थान गिरीं

Webdunia
गुरुवार, 4 मई 2017 (19:32 IST)
नई दिल्ली। भारत की पीवी सिंधु और साइना नेहवाल को गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 1-1 स्थान का नुकसान हुआ है। 
 
सिंधु 1 स्थान खिसककर चौथे नंबर पर और साइना नौवें नंबर पर पहुंच गई है। सिंधु हाल में चीन के वुहान में हुई एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं जबकि साइना पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं। एशियाई चैंपियन बनी ताइपे की तेई जू यिंग का चोटी का स्थान बना हुआ है। 
 
पुरुष वर्ग में अजय जयराम अपने 13वें स्थान पर बरकरार हैं। बी. साई प्रणीत 1 स्थान के सुधार के साथ 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि किदाम्बी श्रीकांत 4 स्थान गिरकर 26वें नंबर पर खिसक गए हैं। समीर वर्मा को 1 स्थान का फायदा हुआ है और वे 27वें नंबर पर आ गए हैं। 
 
पुरुष युगल में मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी की जोड़ी 1 स्थान के सुधार के साथ 25वें नंबर पर पहुंच गई है। महिला युगल में टॉप 25 में कोई भारतीय जोड़ी शामिल नहीं है। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी 1 स्थान गिरकर 16वें नंबर पर खिसक गए हैं। (वार्ता) 
Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे, आया बड़ा अपडेट

17 साल में 6 फ्रैंचाइजियों की ओर से खेले दिनेश कार्तिक, माही ने करवाया बहुत इंतजार

RCB vs RR : Glenn Maxwell ने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाकर अपने साथी दिनेश कार्तिक की बराबरी की

T20I World Cup से पहले युवराज ने चुनी Playing XI, इस विकेटकीपर को दिया मौका

टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान रखने के लिए ट्रेविस हेड साल में 2 से ज्यादा T20 टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे

अगला लेख