कैरोलिना मारिन की गैरमौजूदगी में भी ऑल इंग्लैंड जीतना आसान नहीं : सिंधू

Webdunia
गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (22:00 IST)
मुंबई। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को कहा कि ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन के चोटिल होने के कारण बाहर रहने के बावजूद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीतना आसान नहीं होगा। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप 6 मार्च से खेली जाएगी। रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू का मानना है कि महिला एकल खिताब जीतने के लिए उसे वहां अपना 100 फीसदी देना होगा।
 
 
सिंधू ने बीमा कंपनी पीएनबी मेटलाइफ की ब्रांड दूत बनने के बाद कहा कि ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक है। मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इसे जीतना आसान नहीं है। हम सभी को सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।

उन्होंने कहा कि उसके बाद कुछ सुपर सीरीज होंगी और फिर ओलंपिक क्वालीफिकेशन की तैयारी करनी है जिसके लिए हम सभी को फिट और स्वस्थ रहना होगा।
 
कोच विमल कुमार ने कहा था कि स्पेन की कैरोलिना के बाहर रहने से साइना और सिंधू के पास खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। सिंधू ने कहा कि मारिन के घुटने का ऑपरेशन हुआ है। यह दुखद है लेकिन चोट करियर का हिस्सा है।

उम्मीद है कि वह मजबूती से वापसी करेगी। उसके नहीं खेलने के बावजूद यह आसान नहीं होगा। शीर्ष 10-15 खिलाड़ियों का स्तर समान है। आप यह नहीं मान सकते कि ड्रॉ आसान होगा। चेन युफेइ, हि बिंगजियाओ, सुंग जि ह्यून और रेचानोक इंतानोन सभी बराबरी की हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख