Hanuman Chalisa

ब्रिसबेन इंटरनेशनल से नया सत्र शुरू करेंगे नडाल

Webdunia
रविवार, 20 अगस्त 2017 (21:33 IST)
सिडनी। 3 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से नंबर 1 बनने जा रहे स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल अगले वर्ष जनवरी में ब्रिसबेन इंटरनेशनल से नए सत्र की शुरुआत करेंगे। 
 
15 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल सोमवार को जारी होने वाले विश्व रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान पर काबिज हो जाएंगे। नडाल 3 साल बाद फिर से शीर्ष स्थान हासिल करेंगे। स्पेनिश खिलाड़ी को इस वर्ष की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन के अभ्यास टूर्नामेंट ब्रिसबेन इंटरनेशनल के क्वार्टर फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद वे ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्विजट्जरलैंड के रोजर फेडरर से हार गए थे। 
 
31 वर्षीय नडाल ने रविवार को ब्रिसबेन इंटरनेशनल में हिस्सा लेने की घोषणा करते हुए कहा कि गत वर्ष मेरे लिए यह पहला अनुभव था, जो काफी सफल रहा था। वहां का माहौल काफी शानदार है। टूर्नामेंट को काफी लोगों का समर्थन प्राप्त है, जो काफी अच्छा है। 
 
नडाल को शुक्रवार को सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। ब्रिसबेन इंटरनेशनल नए साल की पूर्व संध्या से 7 जनवरी तक चलेगा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख