टोरंटो मास्टर्स के तीसरे दौर में पहुंचे राफेल नडाल

Webdunia
गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (14:17 IST)
टोरंटो। शीर्ष वरीय राफेल नडाल ने टोरंटो मास्टर्स में फ्रांस के बेनोइट पेयरे को 6-2, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल की निगाहें यहां चौथी कनाडाई ट्रॉफी हासिल करने पर लगी है। वह यहां 2005, 2008 और 2013 में खिताब जीत चुके हैं।
 
 
नडाल ने 74 मिनट में छह बार पेयरे की सर्विस तोड़ी और चौथी बार इस खिलाड़ी को पराजित किया। स्पेन के इस खिलाड़ी का सामना अब स्टेन वावरिंका से होगा जिन्होंने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए तीन सेट के चुनौतीपूर्ण मुकाबले में मार्टन फुकसोविच को 1-6, 7-6, 7-6 से शिकस्त दी।
 
गत चैंपियन और दूसरे वरीय एलेक्सेंडर ज्वेरेव ने आसानी से ब्रैडले क्लाहन को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। वहीं नोवाक जोकोविच ने कनाडा के पीटर पोलंस्की को 6-3, 6-4 से पराजित किया। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख