नडाल अब और नहीं खेलेंगे, 3 नवंबर को कराएंगे सर्जरी

Webdunia
शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (19:42 IST)
बासेल। राफेल नडाल ने शुक्रवार को स्विस इंडोर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में किशोर बोर्ना कोरिच के हाथों 2-6, 6-7 से शिकस्त के बाद सत्र में आगे नहीं खेलने और अपेंडिक्स की सर्जरी कराने का फैसला किया है।
 
9 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन और 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल ने पुष्टि की कि उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन 3 नवंबर को होगा। स्पेन के 28 वर्षीय नडाल ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए अगले हफ्ते होने वाले पेरिस मास्टर्स या 9 नवंबर से लंदन में शुरू हो रहे 8 खिलाड़ियों के विश्व टूर फाइनल्स में खेलने का कोई मतलब नहीं है।
 
नडाल ने कहा कि यह सत्र को अलविदा कहने का समय है। उन्होंने कहा कि ये यह कहने का दिन है कि इस साल पहले 6 महीने काफी अच्छे रहे, लेकिन इसके बाद पीठ और कलाई में परेशानी के कारण मुश्किल रहा और अब अपेंडिक्स। मैं पेरिस या लंदन में नहीं खेलने वाला। मैं फिलहाल कड़ी चुनौती पेश नहीं कर पा रहा।
 
नडाल ने कहा कि मुझे सर्जरी की जरूरत है। इसके बाद मुझे उबरने के लिए 5 हफ्ते की जरूरत होगी। (भाषा) 

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया