राज्यवर्धन सिंह की युवाओं को सीख मकसद जितना बड़ा होगा, जीत उतनी बड़ी होगी

Webdunia
मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 (17:02 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री ओलंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने युवाओं को कहा है कि मकसद जितना बड़ा होगा, जीत उतनी बड़ी होगी। राठौड़ ने डॉ अंबेडकर अंतराष्ट्रीय केंद्र में पहले राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। 
 
राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में भारत के अलग-अलग राज्यों के युवाओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में सांसद प्रवेश सिंह वर्मा भी मौजूद थे।  गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर 2017 को अपने मन की बात संबोधन के दौरान देश के प्रत्येक जिले में युवाओं के लिए युवा संसद आयोजित करने का विचार साझा किया था।
 
राठौड़ ने कहा, आप सबमें कुछ खासियत है, तभी आप यहां पहुंचे हैं। आप अपने-अपने जिलों में सर्वश्रेष्ठ हैं, कुछ प्रदेश में जीते हैं और वहां आपने अपना सिक्का जमाया है। आपका अपने आप में विश्वास होना जरुरी है। अगर आप मकसद तय कर लें तो आप जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। याद रखें मकसद जितना बड़ा होगा, उतने ही लोग आपके साथ जुड़ेंगे और आप देखना आपकी जीत उतनी ही बड़ी होगी।
 
सोशल मीडिया के महत्व पर उन्होंने कहा, आज देश के 25 करोड़ युवा सोशल मीडिया पर हैं। आप युवा एक मिनट के अंदर एक भावना को पूरे देश में फैला सकते हैं। आपको इस ताकत को समझना होगा। देश में हर व्यक्ति की राय अलग-अलग हो सकती है, सोचने का तरीका अलग हो सकता है। लेकिन एकता को कभी चोट नहीं पहुंचनी चाहिए। आपकी ताकत है आप अपनी भावनाओं को एक ही मिनट में फैला सकते हैं और आप देखिए कितनी जल्दी यह भारत बदल सकता है।
 
राठौड़ ने कहा, यह नया भारत है, यह शक्तिशाली भारत है, यह विकासशील भारत है। यह उभरता हुआ भारत है और यह अब रुकने वाला नहीं है। आप अपनी शक्तियों को पहचाने और नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। आज से 100 साल बाद की जब कोई पीढ़ी किताब में पढ़े और वह शिवाजी, महाराणा प्रताप के साथ-साथ 2021 के पीढ़ी की भारत के बारे में भी पढ़े कि उन्होंने भारत को बदला।  
 
उन्होंने कहा, आप सभी में खूबी है, अपने जीवन में आगे बढ़िए, चर्चा कीजिए, समस्या का समाधान ढूंढिए और जब देश आगे बढ़ रहा हो तो अपनी आवाज से उस बढ़ी हुई प्रगति के ऊपर अपने समर्थन का ठप्पा लगाइए। आज का भारत नामुमकिन को मुमकिन में बदलने का माद्दा रखता है। आज दुनिया की नजर भारत पर है।
 
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले ज्यादातर युवा वक्ताओं ने बहुमत की सरकार और भारत को आर्थिक, भगौलिक और संस्कृतिक तौर पर जोड़ना जैसे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। प्रधानमंत्री मोदी 27 फरवरी को विज्ञान भवन में राष्ट्रीय युवा संसद के समापन समारोह को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तीन वक्ताओं को नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

अंबाती रायडू की पीटरसन ने नेशनल टीवी पर की भारी बेइज्जती, रायडू फिर आए RCB Fans के घेरे में

Paris Olympics से पहले नीरज चोपड़ा हुए चोटिल, उठाया यह बड़ा कदम

पिछले 3 सीजन की आखिरी टीम सनराईजर्स हैदराबाद का सफर फाइनल में खत्म

अभिषेक शर्मा को बनाना स्विंग से बोल्ड करने वाली गेंद रही आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद (Video)

T20I World Cup जीतने अमेरिका जा रहा हूं, कोलकाता की जीत के बाद रिंकू का बयान हुआ वायरल

अगला लेख