मानसिक दृढ़ता भी शारीरिक प्रशिक्षण जितनी अहम : राम बुदाकी

Webdunia
शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (17:56 IST)
नई दिल्ली। कुश्ती ऐसा खेल है जिसे ताकत से जोड़कर देखा जता है लेकिन भारतीय जूनियर महिला कोच राम बुदाकी ने कहा कि मानसिक तैयारी भी शारीरिक ताकत के समान अहम है।
 
 
बुदाकी ने कहा कि शारीरिक अभ्यास के साथ हम मानसिक तैयारी पर भी जोर देते हैं। यह भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लड़कियां रोज ध्यान लगाती हैं। हम उनका तनाव कम करना चाहते हैं। शारीरिक अभ्यास के बाद हम सुबह और शाम ध्यान लगाते।
 
उन्होंने कहा कि ध्यान लगाने से मनोबल और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। हमने लड़कियों से कहा कि उस बारे में सोचो जिससे खुशी मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। सोचो कि भारत के लिए पदक जीतने पर कैसा लगता है? इससे सकारात्मक सोच पैदा होती है।

जूनियर महिला टीम स्लोवाकिया में 17 से 23 सितंबर तक विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेगी। भारत ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन में भी टीमें उतारी हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख