Hanuman Chalisa

रामकुमार सिनसिनाटी मास्टर्स के दूसरे दौर से बाहर

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (12:12 IST)
नई दिल्ली। भारत के रामकुमार रामनाथन सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस के दूसरे दौर में अमेरिका के जारेड डोनाल्डसन से हारकर बाहर हो गए। 
 
पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में रामनाथन को 4-6, 6-2, 4-6 से पराजय झेलनी पड़ी। इस अमेरिकी खिलाड़ी के हाथों रामनाथन की यह लगातार दूसरी हार है। वे 2015 फ्रेंच ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर में भी इनसे हारे थे।
 
इस हार के बाद भारत की उम्मीदें रोहन बोपन्ना पर टिकी हैं, जो इवान डोडिज के साथ पुरुष युगल के दूसरे दौर में कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबाल और इटली के फेबियो फोगनिनी से खेलेंगे। लिएंडर पेस और अलेक्जेंडर ज्वेरेव की जोड़ी पहले दौर में बाहर हो गई थी। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख