रिका विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप से बाहर हुई भारतीय खिलाड़ी हरिका

Webdunia
सोमवार, 12 नवंबर 2018 (13:51 IST)
खांती मानसिस्क (रूस)। ग्रैंडमास्टर डी हरिका की पूर्व चैंपियन रूस की एलेक्सांद्रा कोस्तेनिक के खिलाफ यहां टाईब्रेक बाजियों के दूसरे सेट में हार के साथ विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।


हरिका ने तीसरे दौर के टाईब्रेकर तक भारत की उम्मीदों को जीवंत रखा। वह रविवार को रैपिड टाईब्रेक से पहली बाजी हार गई जिसमें दोनों खिलाड़ियों के पास 25 मिनट का समय था। दूसरी बाजी में हरिका ने सफेद मोहरों से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला बराबर कर दिया।

हरिका हालांकि 10 मिनट के टाईब्रेक की पहली बाजी भी काले मोहरों से खेलते हुए हार गई। इसके बाद वह सफेद मोहरों से खेलते हुए करो या मरो की स्थिति में थी लेकिन बाजी को ड्रॉ ही करा सकी और बाहर हो गईं।

इस 450000 डॉलर इनामी चैंपियनशिप के अंतिम तीन दौर में अब कोई भारतीय प्रतिनिधित्व नहीं होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख