Hanuman Chalisa

डिस्काउंट ऑफर! फिर भी खाली हैं रियो के वेश्यालय

Webdunia
बुधवार, 17 अगस्त 2016 (12:50 IST)
रियो डी जेनेरियो। ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलंपिक खेलों का आखिरी सप्ताह चल रहा है और इस दौरान खेलों का लुत्फ उठाने आए भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों को रिझाने के लिए रियो में मौजूद करीब 12 हजार यौनकर्मी इस समय 50 फीसदी तक की छूट दे रही हैं। खेलों के महाकुंभ में रियो डी जेनेरियो में खेल प्रेमियों का जमावड़ा तो लगा है, लेकिन यौनकर्मियों का व्यवसाय उतना नहीं चल रहा है जितनी उन्हें उम्मीद थी।
 
रियो के माराकाना स्टेडियम से करीब दो किलोमिटर दूर बसे सबसे बड़े रेड लाइट एरिया विला मिमोसा में इस समय मंदी छाई हुई है और कुछ ही लोग वहां जा रहे हैं। लोगों के वहां नहीं जाने का एक कारण इस समय आम लूटपाट की घटनाएं हैं। इसी डर से लोग वहां जाने से डरते हैं। इस साल के पहले सात महीनों में कुल 2000 हत्याएं इस शहर में हो चुकी हैं।
 
इंग्लिश में अनुवाद के बाद इस शहर का नाम 'द सिटी ऑफ टेंडर लव' पता चला है। यहां यौनकर्मियों ने अपनी कीमत 20 रियल (1500 रुपये) से लेकर 40 रियल रखी है। उनको उम्मीद है कि इससे लोग यहां आने के लिए आकर्षित होंगे। उन्होंने इंग्लिश, पुर्तगाली और कई अन्य भाषाओं में अपनी घटाई गई कीमतों के पोस्टर चिपका दिए हैं। देह व्यापार ब्राजील में 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए मान्य है लेकिन वैश्यालय चलाना यहां गैरकानूनी है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख