Hanuman Chalisa

चूहे मारने की दवा लेने वाले खिलाड़ी से छिना पदक

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2016 (07:44 IST)
रियो डि जेनेरियो। रियो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारोत्तोलक किर्गिस्तान के इज्जत अर्तीकोव के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उनसे उनका पदक वापस ले लिया गया है। 
 
22 वर्षीय इज्जत ने पुरुषों के 69 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में कांस्य पदक जीता था। खेल पंचाट (कैस) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इज्जत को चूहे मारने की दवा में उपयोग होने वाले पदार्थ स्ट्रीशनाइन लेने का दोषी पाया गया है। यह एक ऐसा पदार्थ होता है, जो आमतौर पर कीटनाशकों को मारने के लिए प्रयोग किया जाता है और विश्व डोपिंगरोधी एजेंसी (वाडा) ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है।
 
19वीं और 20वीं शताब्दी में एथलीट अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए स्ट्रीशाइन का अधिक प्रयोग करते थे। वर्ष 1904 के सेंट लुईस ओलंपिक में थॉमस हिक्स ने मैराथन जीतने के बाद इसी पदार्थ को धन्यवाद दिया था। खबरों के अनुसार टूर डी फ्रांस के समय साइक्लिस्ट इसका ज्यादा प्रयोग करते हैं। (वार्ता) 
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख