Hanuman Chalisa

रिश्वत देकर खरीदी गई थी रियो ओलंपिक की मेजबानी

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (12:04 IST)
रियो दि जिनेरियो। ब्राजीली अधिकारियों ने कहा है कि देश के ओलंपिक प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को रिश्वत देकर रियो ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की साजिश रची थी।
 
ब्राजील पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार की जांच कर रहे हैं, जो 2016 ओलंपिक की मेजबानी रियो को देने के लिए वोट खरीदने के मकसद से किया गया था।
 
उन्होंने कहा कि कई देशों में 9 महीने तक की गई जांच में पता चला है कि कुछ धांधली हुई है। पुलिस ने कहा कि ब्राजील ओलंपिक के प्रमुख कार्लोस नुजमैन को पूछताछ के लिए बुलाया गया और उनके घर की तलाशी ली गई।
 
अभियोजकों ने बताया कि नुजमैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। इसके अलावा व्यवसायी आर्थर सोरेस की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया जिसे रियो सरकार ने ओलंपिक से पहले मोटी रकम वाले ठेके दिए थे। उनकी पूर्व सहयोगी एलिएने परेरा कावालकेंटे को भी रियो में गिरफ्तार किया गया।
 
उधर स्विट्जरलैंड के लुसाने में आईओसी के एक प्रवक्ता ने हैरानी जताते हुए कहा कि आईओसी को मीडिया से इसके बारे में पता चला है और हम पूरी जानकारी हासिल करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईओसी को इस मामले में स्पष्टीकरण हासिल करना ही होगा। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख