Hanuman Chalisa

शीर्ष पर बने रहना अहम है : कालरेस

Webdunia
बुधवार, 4 नवंबर 2015 (18:45 IST)
नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के मौजूदा सत्र में दिल्ली डायनामोस का गोल औसत खराब रहने की परवाह नहीं करते हुए टीम के मारकी खिलाड़ी और मैनेजर राबर्ट कालरेस ने कहा कि उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी अंक तालिका में शीर्ष पर बने रहना है।
 
दिल्ली को मंगलवार को सातवें स्थान पर काबिज नार्थईस्ट युनाइटेड ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका। कालरेस ने कहा, हम गोलों को लेकर चिंतित नहीं हैं। कई बार स्ट्राइकर गोल करते हैं, कई बार नहीं कर पाते। हम अभी भी शीर्ष पर हैं और यही सबसे अहम है। एफसी पुणे सिटी के भी सात मैचों में 13 अंक हैं और गोल औसत के आधार पर वह दिल्ली से ऊपर है।
 
विश्व कप विजेता कालरेस ने कल पहली बार आईएसएल में खेला और करीब 70 मिनट मैदान पर रहे। उन्होंने कहा, इतने लंबे समय बाद खेलकर अच्छ लगा। यदि मैं कोच नहीं होता और सिर्फ खिलाड़ी होता तो मेरी मानसिकता कुछ अलग होती। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना