Hanuman Chalisa

'हॉकआई' से अब भी खफ़ा हैं फेडरर

Webdunia
रविवार, 5 जुलाई 2015 (19:14 IST)
लंदन। विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी और 17 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर साल के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन टूर्नामेंट के दौरान ‘हॉकआई’ प्रणाली से नाराज़ दिखाई दे रहे हैं।
   
सात बार विंबलडन में चैंपियन रह चुके फेडरर ने शनिवार को तीसरे राउंड में ऑस्ट्रेलिया के सैम ग्रोथ को हराने के बाद कहा कि रात को होने वाले मुकाबलों के दौरान यह प्रणाली बिलकुल बेअसर रहती है और बेहतर होगा कि जो मैच देर रात तक जा रहे हों, उन्हें रोक दिया जाए।
     
टूर्नामेंट में गत मंगलवार को पहले दौर के मैच देर रात समाप्त हुए थे। छठी वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के टॉमस बेर्दिच का मुकाबला रात साढ़े नौ बजे तक चला था और उनका कहना था कि कोर्ट वन पर उनके लिए नेट के ऊपर से निकलती गेंद को देख पाना मुश्किल हो रहा था।
     
हॉक आई की शुरुआत वर्ष 2007 में ऑल इंडिया क्लब से ही की गई थी। हालांकि तब भी विंबलडन के फाइनल के दौरान विश्व का यह शीर्ष खिलाड़ी इसकी विश्वसनीयता को लेकर संतुष्ट नहीं था। फेडरर ने रफेल नडाल के खिलाफ फाइनल के दौरान अंपायर के पास जाकर इसे बंद करने की मांग भी कर डाली थी। उसके आठ साल बाद भी वे इस प्रणाली को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। 
     
पिछले 13 वर्षों में 12वीं बार विंबलडन के दूसरे सप्ताह में पहुंचने वाले फेडरर ने कहा, मैं नहीं मानता कि इससे दिया गया निर्णय सौ फीसदी सही है, लेकिन फिर भी यह ठीक है, क्योंकि कोई भी मैदान में चूक के कारण टूर्नामेंट से बाहर नहीं होना चाहता। 
 
मैं यह नहीं समझ पाता कि रात्रि के मैचों का आयोजन क्यों होता है जब हॉक आई बेअसर रहती है। मेरा मानना है कि देर रात के मुकाबलों को रोक दिया जाना चाहिए। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना