Biodata Maker

रियो में हिंगिस के साथ जोड़ी बना सकते हैं फेडरर

Webdunia
सोमवार, 7 दिसंबर 2015 (16:07 IST)
लुसाने। विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर रियो ओलंपिक 2016 में स्वर्ण पर कब्जा करने के लिए युगल विशेषज्ञ मार्टिना हिंगिस के साथ मिश्रित युगल में जोड़ी बना सकते हैं।


स्विट्जरलैंड के एक स्थानीय अखबार के अनुसार अगले वर्ष ब्राजील के होने वाले रियो ओलंपिक में 17 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन फेडरर मिश्रित युगल में हिंगिस के साथ जोड़ी बना सकते हैं। हालांकि खबर है कि हिंगिस ने ही फेडरर के साथ जोड़ी बनाने का प्रस्ताव रखा था।

अखबार के अनुसार फेडरर और हिंगिस मिश्रित युगल में एकसाथ खेल सकते हैं। देश के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी फेडरर ने भी हिंगिस के साथ जोड़ी बनाने पर सकारात्मक जवाब दिया है। इसके अलावा पुरुष युगल में फेडरर विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी स्टेनिसलास वावरिंका के साथ उतर सकते हैं।

देश की उभरती हुई महिला एकल युवा खिलाड़ी बेलिंडा बेनसिस के भी महिला युगल में हिंगिस के साथ जोड़ी बनाने की उम्मीद है। हिंगिस बेनसिस की मेंटर रह चुकी हैं। एक अन्य मिश्रित युगल में बेनसिस के वावरिंका के साथ जोड़ी बनाने की भी उम्मीद है।

स्विस डेविस कप टीम के कप्तान सेवेरिन लुथी ने एक बयान में कहा है कि उनका लक्ष्य रियो में सभी स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए वे ड्रीम टीम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले