Hanuman Chalisa

फेडरर की कार्लोविच के हाथों सनसनीखेज हार

Webdunia
मंगलवार, 15 दिसंबर 2015 (19:54 IST)
दुबई। ग्रैंड स्लेम खिताबों के बादशाह रोजर फेडरर को जबरदस्त सर्विस करने वाले इवो कार्लोविच से 4-6 से हार का सामना करना पड़ा और उनकी टीम यूएई रॉयल्स को इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के दूसरे सत्र में सोमवार रात को फिलीपीन मैवरिक्स से 24-26 की नजदीकी पराजय झेलनी पड़ी।
फेडरर आईपीटीएल के दिल्ली चरण में अपने प्रबल प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल से टाइब्रेक में हारे थे और दुबई में उन्हें जोरदार सर्विस करने वाले कार्लोविच ने 25 मिनट में पुरुष एकल में 6-4 से हरा दिया। 
 
फेडरर और मारिन सिलिच की जोड़ी को एडवर्ड रोजर वैसेलीन और ट्रीट हुएई से पुरुष युगल में 28 मिनट में 4-6 से हार झेलनी पड़ी। इन दो पराजयों ने यूएई रॉयल्स के हाथों से जीत का मौका निकाल दिया।
 
पहले तीन सेट पूरे होने तक रॉयल्स का स्कोर 16 और मैवरिक्स का स्कोर 14 था, लेकिन मैवरिक्स ने अंतिम दो सेट जीतकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। फिलीपीन की आठ मैचों में यह पांचवीं जीत है, जबकि यूएई की सात मैचों में चौथी हार है। 
 
मुकाबले के पहले सेट में फिलीपीन के जेम्स ब्लैक ने यूएई के गोरान इवानिसेविच को लीजेंड एकल में 32 मिनट में 6-5 से हरा दिया, लेकिन यूएई की क्रिस्टिना म्लादेनोविच ने एजला टॉमलानोविच को 24 मिनट में 6-2 से हराया। 
 
मिश्रित युगल में रोजर वैसेलीन और जर्मिला गजदोसोवा ने सिलिच और म्लादेनोविच को 34 मिनट में टाईब्रेकर में 6-5 से हराया। विजेता जोड़ी ने टाईब्रेकर 7-4 से जीता।
 
यूएई को अपने सुपरस्टार खिलाड़ी फेडरर से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन स्विस मास्टर को पहले पुरुष युगल में और फिर पुरुष एकल में हार का सामना करना पड़ा। (वार्ता) 
 
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले