Hanuman Chalisa

फेडरर एटीपी फाइनल्स के पहले मैच में निशिकोरी के खिलाफ हारे

Webdunia
सोमवार, 12 नवंबर 2018 (15:21 IST)
लंदन। रोजर फेडरर को एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मैच में केई निशिकोरी के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा जिससे करियर का 100वां खिताब जीतने की उनकी उम्मीदों को झटका लगा है।


सत्रांत होने वाली इस प्रतियोगिता को रिकॉर्ड 6 बार जीतने वाले स्विट्जरलैंड के फेडरर को रविवार को जापान के 7वें वरीय खिलाड़ी के खिलाफ 6-7, 3-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी। फेडरर पर टूर्नामेंट में 16वीं बार हिस्सा लेते हुए सिर्फ दूसरी बार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने का खतरा मंडरा रहा है।

फेडरर को इस मैच में गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने 34 सहज गलतियां कीं जबकि सिर्फ 19 विनर लगा पाए। केविन एंडरसन ने एटीपी फाइनल्स में प्रभावी पदार्पण करते हुए लेटन हेविट ग्रुप में ही डोमीनिक थिएम को 6-3, 7-6 से हराया। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख