नंबर वन बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने फेडरर

Webdunia
शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (08:47 IST)
रोटरडम। ग्रैंड स्लेम खिताबों के बेताज बादशाह और ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
 
36 साल के फेडरर ने यहां रोटरडम ओपन के क्वार्टरफाइनल में हॉलैंड के रोबिन हासे को 4-6, 6-1, 6-1 हराकर यह उपलब्धि हासिल की। फेडरर ने इसके साथ ही अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल को शीर्ष स्थान से अपदस्थ कर दिया। 
 
फेडरर अब आंद्रे अगासी की पीछे छोड़ते हुए विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। अगासी ने 2003 में 33 साल 131 दिन की उम्र में शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी। फेडरर पिछले साल जनवरी में विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने जबर्दस्त वापसी की और इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना खिताब बचाने में सफल रहे।
 
फेडरर को रोटरडम टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। वह इससे पहले नवंबर 2012 में रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचे थे। (वार्ता)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख