Hanuman Chalisa

फेडरर और नडाल सेमीफाइनल में

Webdunia
शनिवार, 31 अक्टूबर 2015 (11:15 IST)
बासेल। छह बार के चैंपियन स्विट्‍जरलैंड के रोजर फेडरर और तीसरी सीड स्पेन के राफेल नडाल ने अपने अपने मुकाबले जीतकर स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 
    
शीर्ष वरीय फेडरर ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बेल्जियम के डेविड गोफिन को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-1 से हरा दिया। वहीं नडाल ने भी कड़े मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। 
     
वर्ष 2014 के खिताबी मुकाबले में गोफिन को हराने वाले फेडरर ने इस बार भी उनकी चुनौती को ध्वस्त कर दिया। फेडरर ने जबर्दस्त शुरुआत करते हुए पहले सेट को 6-3 से अपने नाम कर लिया। लेकिन इसके बाद गोफिन ने वापसी करते हुये दूसरे सेट को 3-6 से अपने नाम कर लिया। 
 
निर्णायक सेट में पहुंचे मुकाबले में फेडरर ने अपने चिर परिचित अंदाज में खेलते हुए गोफिन को संभलने का मौका नहीं दिया और मैच को अपनी झोली में डालते हुये अगले दौर में प्रवेश कर लिया।    
    
अंतिम चार में फेडरर का सामना 29वीं रैंक अमेरिका के जैक सॉक से होगा जिन्होंने हमवतन डोनाल्ड यंग को 5-7, 6-4, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। (वार्ता)  
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले