Hanuman Chalisa

बोपन्ना विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में

Webdunia
मंगलवार, 17 नवंबर 2015 (22:55 IST)
लंदन। रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया ने मंगलवार को सीधे सेटों में जीत दर्ज करके विश्व टूर फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बोपन्ना और मर्जिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ग्रेट ब्रिटेन के जेमी मरे और ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 7-6 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार ने रविवार को अपने शुरुआती ग्रुप मैच में अमेरिकी के जुड़वां भाई बाब और माइक ब्रायन की मौजूदा चैंपियन जोड़ी को हराया था। सेमीफाइनल से पहले उनका मुकाबला इटली के साइमन बोलेली और फैबियो फोगनेनी से होगा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप