बोपन्ना, शरण ऑस्ट्रेलिया ओपन में हारे

Webdunia
सोमवार, 22 जनवरी 2018 (12:55 IST)
मेलबोर्न। भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण को सोमवार को यहां अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के तीसरे दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेस्लिन के साथ जोड़ी बनाकर खेल रहे बोपन्ना को मेलबोर्न पार्क में ऑस्ट्रिया के ओलिवर मराच और क्रोएशिया के मेट पाविच की जोड़ी के खिलाफ 4-6, 7-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत और फ्रांस की जोड़ी 2 घंटे से कुछ अधिक समय तक चले इस मुकाबले में 2 में से 1 ब्रेक प्वॉइंट का फायदा उठाने में सफल रही जबकि उनकी विरोधी जोड़ी ने 12 में से 3 ब्रेक प्वॉइंट भुनाए। बोपन्ना और रोजर वेस्लिन की जोड़ी 2 ही ऐस लगा पाई जबकि मराच और पाविच ने 7 ऐस लगाए। 


इससे पहले शरण और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी को पोलैंड के लुकास कुबोट और ब्राजील के दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी मार्सेलो मेलो के खिलाफ 6-3, 6-7, 4-6 से हार झेलनी पड़ी। शरण और राजीव की जोड़ी ने 6 में से 2 ब्रेक प्वॉइंट का फायदा उठाया जबकि विरोधी जोड़ी ने 4 में से 2 ब्रेक प्वॉइंट को जीत में बदला। तीसरे दौर का यह मुकाबला 2 घंटे और 12 मिनट चला। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख