रोम हॉकी ओलंपियन जो आंटिच का निधन

Webdunia
बुधवार, 13 जुलाई 2016 (12:01 IST)
मुंबई। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हॉकी ओलंपियन जो आंटिच का मंगलवार रात यहां निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आंटिच 90 बरस के थे।
 
रोम ओलंपिक 1960 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम में आंटिच सेंटर हाफ के रूप में खेलते थे। उनके परिवार में बेटा विलियम और बेटी रीता हैं। उनकी पत्नी का निधन 2011 में हुआ था।
 
आंटिच के बेटे विलियम ने कहा कि वे बीमार थे और आईसीयू से बाहर नहीं आ पाए। उन्होंने देश को गौरवान्वित किया लेकिन कोई उनकी वित्तीय मदद के लिए आगे नहीं आया। रोम खेलों में पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को 1-0 से हराकर चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के 32 साल के स्वर्णिम अभियान पर रोक लगाई थी।
 
आंटिच 1962 में जकार्ता एशियाई खेलों की उपविजेता रही भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। तब भी भारत को पाकिस्तान ने ही हराया था। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद की हार के साथ मकाऊ ओपन में भारत का अभियान समाप्त

त्रीशा-गायत्री की जोड़ी मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में हारी

AITA अध्यक्ष के खिलाफ प्रदेश संघों ने अविश्वास प्रस्ताव वापस लिया

ICC बैठकों में BCCI प्रतिनिधि चुनना AGM का मुख्य एजेंडा

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भी बारिश ने धोया

अगला लेख