विश्व त्वाइकांडो स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी अरूणाचल की रूपा बेयोर

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (18:34 IST)
जाग्रेब शहर में आयोजित क्रोएशिया अंतरराष्ट्रीय त्वाइकांडो ओपन चैंपियनशिप में रूपा बेयोर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के सीनियर पॉमसे इवेंट में कांस्य पदक जीता।  

अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी सुभांसरी जिले की निवासी रूपा बेयोर ने मिश्रित युगल में भी भारतीय खिलाड़ी राहुल जैन के साथ रजत पदक जीता। दिलचस्प बात यह है कि राहुल जैन ने भी एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

गौरतलब है कि क्रोएशिया ओपन विश्व त्वाइकांडो द्वारा आयोजित होता है जिसको  अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता प्राप्त है।

अपनी इस उपलब्धि पर रूपा बेयोर ने कहा कि "मैं अपने पहले विश्व त्वाइकांडो जी2 इवेंट में कांस्य और रजत पदक के साथ शुरुआत कर खुश हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि "मैं कनाडा , विश्व ओपन और एशियाई चैंपियनशिप में अपने पदक के रंग को स्वर्ण में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं अपने फिजियो अक्षय सर और अपने कोच अभिषेक सर को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने न केवल जीतने का यह सपना बोया बल्कि पिछले 1 साल से समर्थन का एक मजबूत स्तंभ रहे।

2014 के राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व राष्ट्री कोच अभिषेक दुबे के सानिध्य में बेयोर सहित अन्य खिलाड़ी स्कॉटलैंड में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

दुबे ने अपनी खिलाड़ी रूपा की उपलब्धि पर कहा कि “रूपा भारत में ताइक्वांडो के लिए एक खोज रही है और आगामी एशियाई खेलों और विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए एक अच्छी खबर  है। क्रोएशिया में उसने जो किया है उस पर हम सभी को गर्व है और यकीन है कि अगर हमारे महासंघ, खेल मंत्रालय और अन्य हितधारक अपना समर्थन जारी रखते हैं तो वह जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय मंच पर और सफलता प्राप्त होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

ENGvsPAK पाक सरजमीन पर पहली बार खतरे में Bazball, नहीं खेल पाए स्पिन

भारत के बिना चैंपियंस ट्रॉफी कराने का विकल्प नहीं, अन्य विकल्प उपलब्ध हैं: ईसीबी के शीर्ष अधिकारी

भारत के खिलाफ डेब्यू और अंतिम टेस्ट में शतक जड़ने वाले एलिस्टर कुक ICC Hall of Fame में शामिल

रविचंद्रन अश्विन ने बाबर और विराट की तुलना को लेकर अपने चैनल पर दिया बड़ा बयान

33 करोड़ देकर इन 3 खिलाड़ियों को रीटेन करेगी दिल्ली कैपिटल्स

अगला लेख