Hanuman Chalisa

'इंदौर साइक्लोथॉन' ने बनाया नया विश्‍व रिकॉर्ड

Webdunia
रविवार, 27 दिसंबर 2015 (21:19 IST)
इंदौर। 'इंदौर साइक्लोथॉन' के पहले संस्करण के तहत रविवार को 15000 से ज्यादा लोगों ने साइकल चलाकर दक्षिण अफ्रीका में बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया और नया कीर्तिमान कायम किया। इंदौर साइकलिंग एसोसिएशन के आयोजित कार्यक्रम में हुए इस कारनामे को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक मान्यता दी है।
भारत में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमुख मनीष विश्नोई ने बताया कि विश्व कीर्तिमान के बारे में इंदौर साइकलिंग एसोसिएशन का दावा मंजूर करते हुए इस संगठन को बाकायदा प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इस कारनामे को एक ही आयोजन में सबसे ज्यादा लोगों के साइकल चलाने के विश्व कीर्तिमान के रूप में मान्यता दी गई है।
 
उन्होंने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के हवाले से बताया कि इस सिलसिले में पिछला विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में वर्ष 2012 में बनाया गया था, जहां 8500 लोगों ने एक साथ साइकल चलाई थी। 
 
इंदौर साइकलिंग एसोसिएशन के आयोजित पहले 'इंदौर साइक्लोथॉन' में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बतौर अतिथि शामिल हुए। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इस आयोजन में मेजबान की भूमिका में नजर आए।
 
विजयवर्गीय साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन और इंदौर साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि 'इंदौर साइक्लोथॉन' का आयोजन पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागृति फैलाने के लिए किया गया था, जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने हिस्सा लिया।
 
विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि वह प्रशासन से चर्चा के जरिए कोशिश कर रहे हैं कि इंदौर के कुछ व्यस्त मार्गों पर पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों पर सप्ताह में एक दिन के लिए रोक लगा दी जाए और इन गाड़ियों की जगह साइकल के इस्तेमाल को मंजूरी दी जाए। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले