Hanuman Chalisa

साइना को डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज में सातवीं वरीयता

Webdunia
गुरुवार, 9 अक्टूबर 2014 (22:21 IST)
ओडेनसे। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल को यहां 14 से 19 अक्टूबर तक होने वाली डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज की महिला एकल स्पर्धा में सातवीं वरीयता दी गई है।
 
हैदराबाद की ओलंपिक कांस्य पदकधारी ने 2012 में यह टूर्नामेंट जीता था और इस साल 600,000 डॉलर की इनामी राशि के टूर्नामेंट में वह एकमात्र वरीय भारतीय हैं। पीवी सिंधू को वरीयता नहीं मिली है, वह महिला एकल के ड्रॉ के दूसरे हॉफ में होंगी।
 
ऊंची रैंकिंग के भारतीय पुरुष शटलर के श्रीकांत और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी पारूपल्ली कश्यप ओडेनसे स्पोर्ट्स पार्क में खेली जाने वाली पुरुष एकल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 
श्रीकांत और कश्यप को ड्रॉ में विभिन्न हॉफ में रखा गया है। श्रीकांत को हालांकि शुरुआती राउंड में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा क्योंकि वे इसमें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वेई से भिड़ेंगे।
 
युगल स्पर्धा में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय जोड़ी है। (भाषा)  
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले