Hanuman Chalisa

वर्ल्‍ड रैंकिंग में खिसकीं साइना नेहवाल

Webdunia
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2015 (17:03 IST)
नई दिल्ली। जापान ओपन और डेनमार्क ओपन से जल्दी बाहर होने का खामियाजा भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को भुगतना पड़ा और उन्होंने नंबर वन रैंकिंग ऑल इंग्लैंड और विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलिन मारिन को गंवा दी।
विश्व बैडमिंटन महासंघ द्वारा जारी रैंकिंग में साइना दूसरे नंबर पर खिसक गईं। उसके 81782 अंक है और वे मारिन से 1630 अंक पीछे है। विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में मारिन से हारने के बाद साइना जापान और डेनमार्क ओपन में दूसरे दौर से बाहर हो गई थीं।
 
विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी पीवी सिंधू 13वीं पायदान पर बरकरार है। पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत, पारूपल्ली कश्यप और एचएस प्रणय भी रैंकिंग में खिसक गए हैं। श्रीकांत एक पायदान खिसककर छठे स्थान पर हैं जबकि राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप 10वें से आठवें स्थान पर आ गए।
 
इंडोनेशिया मास्टर्स विजेता प्रणय एक पायदान खिसककर 17वें स्थान पर आ गए जबकि अजय जयराम एक पायदान चढकर 25वें स्थान पर पहुंच गए। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी 19वें पायदान पर पहुंच गए जबकि महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा 13वें स्थान पर खिसक गईं। (भाषा)
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप