khatu shyam baba

साइना को विश्व चैम्पियनशिप से मिला ये सबक

Webdunia
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (15:05 IST)
ओडेन्से। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधरी साइना नेहवाल ने कहा कि ग्लास्गो विश्व चैम्पियनशिप ने उन्हें महसूस कराया कि उन्हें शीर्ष 10 में अपने स्थान में वापसी करने के लिए शीर्ष खिलाड़ियों को हराने के मद्देनजर अपने स्टैमिना पर काम करने की जरूरत है।
 
दुनिया की पूर्व नंबर एक साइना ने कहा, ‘मुझे शुरू में मुश्किल खिलाड़ियों से खेलना पड़ा क्योंकि मैं अभी 12वीं रैंकिंग पर हूं। काफी खिलाड़ी जो मुझसे रैंकिंग में नीचे है, उन्हें अच्छा ड्रा मिल रहा है और मैच से पहले मैं सोच रही थी ‘ओ माई गॉड (हे भगवान)’ मुझे इतना मुश्किल ड्रा मिल रहा है। लेकिन मैं जानती हूं कि मुझे शीर्ष 10 में वापसी करने के लिए मुश्किल खिलाड़ियों को हराना होगा।’
 
उन्होंने कहा, ‘विश्व चैम्पियनशिप ने मुझे सबक सिखाया कि मुझे अपने स्टैमिना पर ज्यादा मेहनत करनी होगी। मुझे लगता कि मेरे शॉट भी तेज तर्रार नहीं थे। देखिए जरा नोजोमी ओकुहारा, कैरोलिना और सिंधू में सुधार देखिए, वे जिस तरह से बड़ी रैलियां खेल रही हैं। मैं खुश हूं कि मैं थोड़ी करीब पहुंची हूं लेकिन मुझे काफी सुधार करना है।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख