Hanuman Chalisa

साइना और सिंधु खिताबी टक्कर से सिर्फ एक कदम दूर

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (23:58 IST)
नागपुर। देश की दो शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और साइना नेहवाल ने सोमवार को 82वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और वे खिताबी टक्कर से एक कदम दूर रह गई हैं, जबकि इस साल चार खिताब जीत चुके किदांबी श्रीकांत को अपना क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के लिए पसीना बहाना पड़ गया। 
           
सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पाने वाली टॉप सीड पीवी सिंधू ने क्वालिफायर रेवती देवस्थले को 21-16, 21-2 से हराया और क्वार्ट रफाइनल में उन्होंने सातवीं सीड श्रेयांशी परदेशी को  30 मिनट में 21-11, 21-17 से शिकस्त दे दी। सिंधू का सेमीफाइनल में क्वालिफायर रुत्विका शिवानी से मुकाबला होगा, जिन्होंने तीसरी सीड साई उत्तेजिता राव को 21-14, 21-8 से हराया।
         
दूसरी वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल ने क्वालिफायर आकर्षि कश्यप को 21-17, 21-10 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। साइना को टूर्नामेंट में सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में जगह मिली थी। साइना ने प्री क्वार्टर फाइनल में क्वालिफायर जी वृशाली को 21-12, 21510 से और कश्यप को 21-17, 21-10 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पांचवीं सीड अनुरा प्रभुदेसाई से होगा। अनुरा ने शैली राणे को 21-19 21-9 से हराया।
          
पुरुष एकल वर्ग में टॉप सीड और विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने आठवीं सीड शुभम प्रजापति को कड़े संघर्ष में 21-17, 23-21 से हराया। श्रीकांत ने यह मुकाबला 29 मिनट में जीता। 
 
श्रीकांत का सेमीफाइनल में क्वालिफायर लक्ष्य सेन के साथ मुकाबला होगा। लक्ष्य को चौथी सीड अजय जयराम के 11 मिनट में रिटायर होने से अंतिम चार में प्रवेश मिल गया। जयराम जब हटे तब लक्ष्य 15-10 से आगे थे। 
         
एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में दूसरी सीड एचएस प्रणय ने पांचवीं सीड पारुपल्ली कश्यप को 22-20 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली जहां उनका मुकाबला क्वालिफायर शुभंकर डे से होगा। शुभंकर ने एक घंटे 14 मिनट तक चले बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में तीसरी सीड बी साई प्रणीत को 13-21, 21-18, 22-20 से हराया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख