khatu shyam baba

ताई जू ने तोड़ा साइना नेहवाल का सपना

Webdunia
रविवार, 28 जनवरी 2018 (19:18 IST)
जकार्ता। अपने टखने की चोट से उबरने के बाद 1 साल बाद किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में खेल रहीं भारतीय स्टार साइना नेहवाल का खिताब जीतने का सपना विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी ताइ जू यिंग से रविवार को टकराकर टूट गया।
 
 
चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग के खिलाफ साइना को मात्र 27 मिनट में 9-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। साइना की ताइ जू यिंग के हाथों यह लगातार 7वीं हार है। ताइपे की खिलाड़ी ने इस जीत से साइना के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 9-5 कर लिया है।
 
ताइ जू इस तरह से विश्व की 12वें नंबर की एक भारतीय खिलाड़ी को पिछले 10 मुकाबलों में 9 बार हरा चुकी है। ओलंपिक रजत विजेता और हमवतन पीवी सिंधु को इस टूर्नामेंट में हरा चुकीं साइना के पास ताइ जू की सर्विस, स्मैश और ड्रॉप का कोई जवाब नहीं था। भारतीय खिलाड़ी ने कई बेजान भूलें भी कीं जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।
ताइ जू ने पहले गेम में 10-2 से मजबूत बढ़त बनाने के बाद इस गेम को आसानी से 21-9 पर समाप्त कर दिया। इस बीच दोनों खिलाड़ियों के बीच 1 अंक पर 43 शॉटों की रैली चली और साइना के शॉट बाहर मारने से यह रैली समाप्त हुई।

दूसरे गेम में भी ताइ जू ने 4-0 से बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और खिताब जीतकर ही दम लिया। उन्होंने दूसरा गेम 21-13 पर समाप्त किया।
 
टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब इंडोनेशिया के एंथनी गिंटिंग ने जापान के काजुमासा सकई को 33 मिनट में 21-13, 21-12 से हराकर जीता। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख