Hanuman Chalisa

साल के आखिर में पीबीएल खेलना शरीर पर असर डालता है : साइना नेहवाल

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (20:49 IST)
मुंबई। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का मानना है कि सालभर के व्यस्त सत्र के बाद आखिर में प्रीमियर बैडमिंटन लीग खेलने से शरीर पर असर पड़ता है।
 
 
साइना ने कहा कि हर कोई अपना शत-प्रतिशत देना और जीतना चाहता है लेकिन यह साल के आखिर में होती है और कई बार इसका शरीर पर असर पड़ता है। खिलाड़ियों के लिए यह आसान नहीं है। यह सबसे कठिन टूर्नामेंट में से एक है लेकिन सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।
 
9 टीमों की लीग में नॉर्थ-ईस्टर्न वॉरियर्स की कप्तान साइना से पूछा गया था कि खिलाड़ी क्या सुपर सीरीज टूर्नामेंटों की तरह पीबीएल में प्रदर्शन कर सकते हैं? साइना ने कहा कि यह एक टूर्नामेंट की तरह नहीं बल्कि टीम स्पर्धा है जिसे खेलने में मजा आता है। हमारे लिए यह त्योहार की तरह है। इससे युवाओं को भी फायदा होता है और इसकी वजह से खेल का प्रचार हो रहा है।
 
ओलंपिक और विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन ने कहा कि दबाव एकदम अलग तरह का है। हमें अपने बारे में नहीं टीम के बारे में सोचना है। राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि इस लीग से किदाम्बी श्रीकांत जैसे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने प्रदर्शन में सुधार में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि श्रीकांत का ही उदाहरण लीजिए, इस लीग से उसे कितना फायदा मिला है? इससे युगल खिलाड़ियों को भी बहुत फायदा मिला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख