Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साइना नेहवाल को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

हमें फॉलो करें साइना नेहवाल को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष
, शनिवार, 26 अगस्त 2017 (20:36 IST)
ग्लास्गो। भारत की साइना नेहवाल जापान की नोजोमी ओकूहारा के खिलाफ पहला गेम जीतने के बाद अपनी लय खो बैठीं और उन्हें विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शनिवार को 21-12, 17-21, 10-21 से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
 
12वीं सीड साइना को सातवीं वरीय ओकूहारा ने एक घंटे 14 मिनट तक चले मुकाबले में हराकर महिला एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। साइना ने पहला गेम बड़ी आसानी से जीत लिया था, लेकिन फिर वे अपनी लय को कायम नहीं रख पाईं और उनके हाथ से दूसरी बार विश्व प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने का मौका निकल गया।
 
साइना 2015 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थीं और तब उन्हें स्पेन की कैरोलिना मारिन से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। साइना का विश्व प्रतियोगिता में यह दूसरा पदक है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कापूगेदेरा को वापसी की उम्मीद