Hanuman Chalisa

सजन ने स्वर्ण पदक पदक जीतकर अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की भारतीय टीम में जगह बनाई

Webdunia
रविवार, 29 सितम्बर 2019 (18:36 IST)
शिरडी। जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 2 पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय सजन भानवाल ने रविवार को यहां संपन्न आयु वर्ग राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में खिताब जीतकर अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के लिए भारत की ग्रीको रोमन टीम में जगह बनाई।
 
टीम चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहे हरियाणा के लिए सजन ने 77 किग्रा अंडर 23 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) की टीम ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ टीम चैंपियनशिप जीती।
 
अर्जुन (55 किग्रा), रजीत (63 किग्रा), राहुल (72 किग्रा) और दीपक (130 किग्रा) ने सेना के लिए स्वर्ण पदक जीते। दिल्ली की टीम 170 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि हरियाणा ने 136 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख