राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उतरेंगी साक्षी मलिक

Webdunia
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (00:29 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक उत्तर प्रदेश के गोंडा में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 61वीं सीनियर फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन तथा 19वीं महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।    
     
ब्राजील के रियो डि जेनेरो में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों में पदक हासिल करने वाली साक्षी रेलवे की ओर से 58 किग्रा वजन वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। साक्षी का रियो के बाद यह पहला टूर्नामेंट है। उन्होंने हाल ही में पुरूष पहलवान सत्यव्रत कादियान से सगाई की है। दिलचस्प है कि सत्यव्रत भी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
         
उत्तर प्रदेश के गोंडा में 23 से 25 अक्टूबर तक यह चैंपियनशिप नंदनी नगर में आयोजित होगी। इसमें भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) से मान्यता प्राप्त सभी कुश्ती संघ और आरएसपीबी तथा एसएससीबी हिस्सा लेंगी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर से 650 पहलवान और 175 अधिकारी शामिल होंगे।
प्रीति
 मौजूदा ओलंपिक पदक विजेता साक्षी चैंपियनशिप में उतरने वाली स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके अलावा फ्री स्टाइल में 57 किग्रा वर्ग में अमित दहिया, एफएस मौसम खत्री 97 किग्रा, अमित धनकड़ 70 किग्रा, रवींद्र सिंह 59 किग्रा में हिस्सा लेंगे।
                   
ग्रीको रोमन वर्ग में हरियाणा के बजरंग 65 किग्रा, सत्यव्रत 97 किग्रा वर्ग, धमेंद्र दलाल 130 किग्रा वर्ग में अपनी अपनी चुनौती पेश करेंगे। ओलंपियन रवींद्र खत्री ग्रीको रोमन के 80 किग्रा वर्ग तथा संदीप तोमर 57 किग्रा वर्ग में उतरेंगे जबकि 98 किग्रा वर्ग में हरदीप हिस्सा लेंगे।
                     
इस वर्ष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में डब्ल्यूएफआई ने खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड को अनिवार्य कर दिया है और इसके बिना किसी खिलाड़ी को टूर्नामेंट में अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल 90 फीसदी पहलवान अपने दस्तावे जमा कर चुके हैं। (वार्ता)
 
 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख