Hanuman Chalisa

साक्षी, बजरंग व विनेश को दिखाना होगा दम

Webdunia
रविवार, 20 अगस्त 2017 (16:54 IST)
पेरिस। भारतीय सीनियर कुश्ती टीम के स्टार पहलवानों ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, बजरंग और विनेश फोगाट को सोमवार से यहां शुरू हो रही विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दम दिखाना होगा और दिग्गज पहलवान सुशील कुमार के 2010 में जीते गए स्वर्ण पदक के इतिहास को दोहराना होगा।
 
सुशील और योगेश्वर दत्त जैसे दिग्गज पहलवान अब टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में भारतीय पहलवानों के पास मौका है कि वे विश्वस्तर पर अपनी छाप छोड़ें। सुशील भारतीय पहलवानों का हौसला बढ़ाने इस समय पेरिस में मौजूद हैं और उनकी मौजूदगी पहलवानों को इतिहास दोहराने के लिए प्रेरित करेगी। 
 
भारत की 24 सदस्यीय टीम इस प्रतियोगिता में पुरुष फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग तथा महिला वर्ग में अपनी दमदार चुनौती रखेगी। भारत को प्रतियोगिता में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट तथा पुरुषों में बजरंग, संदीप तोमर और प्रवीण राणा से उम्मीदें रहेंगी।
 
भारतीय टीम ने चैंपियनशिप से पहले पेरिस में ही 18 अगस्त तक विशेष ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया था। ट्रेनिंग कैंप के दौरान बजरंग ने राहुल मान को अंतिम चयन ट्रॉयल में 10-0 से हराकर 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में उतरने का अधिकार पाया था। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख