साक्षी मलिक की कीमत सिर्फ 30 लाख

Webdunia
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016 (18:23 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक को प्रो रेसलिंग लीग सीजन-2 की शुक्रवार को हुई नीलामी में आश्चर्यजनक रूप से 30 लाख रुपए की कीमत ही मिली।
साक्षी की स्थिति बैडमिंटन लीग की नीलामी में ओलंपिक रजत विजेता पीवी सिंधु जैसी ही रही। सिंधु को नीलामी में 39 लाख रुपए ही मिले थे जबकि उन्हें रियो के फाइनल में हराने वाली स्पेन की कैरालिना मारिन को 61 लाख रुपए से ज्यादा की कीमत मिली थी।
 
जनवरी में होने वाली प्रो रेसलिंग लीग सीजन 2 की पहली प्रेस कांफ्रेंस में साक्षी मलिक को भारतीय कुश्ती महासंघ ने स्टार खिलाड़ी के रूप में पेश किया था लेकिन नीलामी में दिल्ली की टीम ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा। साक्षी के मुकाबले 2016 की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रितु फोगाट को जयपुर ने 36 लाख रुपए में खरीदा। साक्षी के मंगेतर सत्यव्रत कादियान को दिल्ली की टीम ने 18 लाख रुपए की कीमत पर खरीद लिया।
 
3 बार की ओलंपिक पदक विजेता मारिया स्टेडनिक को दिल्ली ने 47 लाख रुपए की मोटी कीमत पर खरीदा। रूस के माजोरेड कुर्बानालीव को हरियाणा ने 47 लाख रुपए में, रियो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता जॉर्जिया के जैबरिल हेसानोव को मुंबई ने 43 लाख में, 3 बार की विश्व चैंपियन स्वीडन की सोफिया मैटसन को हरियाणा ने 41.50 लाख रुपए में और अमित धनकड़ को उत्तरप्रदेश टीम ने 32 लाख रुपए में खरीदा। 
 
कुश्ती लीग के दूसरे सत्र की नीलामी में 92 भारतीय पहलवान दांव पर थे। नीलामी में रियो ओलंपिक में भाग ले चुके करीब 55 पहलवानों की किस्मत का फैसला हुआ। नीलामी में करीब 200 देशी और विदेशी खिलाड़ी उतरे। (वार्ता)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख