साक्षी सहित 9 महिला पहलवानों ने जीते स्वर्ण

Webdunia
रविवार, 17 दिसंबर 2017 (12:32 IST)
नई दिल्ली। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक सहित 9 भारतीय महिला पहलवानों ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में चल रही राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत लिए।
 
भारतीय महिला पहलवानों ने 9 स्वर्ण पदक के अलावा 7 रजत और 4 कांस्य पदक भी जीते। महिला टीम ने सभी 10 वजन वर्गों में स्वर्ण हासिल किए। भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों ने सभी 10 वजन वर्गों में 10 स्वर्ण और 10 रजत पदक जीते थे।

भारत ने टूर्नामेंट में इस तरह अब तक 19 स्वर्ण, 17 रजत और 4 कांस्य पदक जीत लिए हैं।  रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली साक्षी, ऋतु फोगाट, विनेश और गीता ने स्वर्ण पदक जीते। 
 
भारतीय पदक विजेता इस प्रकार हैं- स्वर्ण विजेता- 50 किग्रा ऋतु, 53 किग्रा सीमा, 55 किग्रा विनेश, 57 किग्रा पूजा ढांड, 59 किग्रा गीता, 62 किग्रा साक्षी मालिक, 65 किग्रा ऋतु मलिक, 68 किग्रा दिव्या काकरान, 72 किग्रा किरण।
रजत- 50 किग्रा निर्मला देवी, 53 किग्रा पिंकी, 55 किग्रा मनीषा, 57 किग्रा संगीता, 59 किग्रा रविता, 65 किग्रा ऋतु मलिक, 76 किग्रा पूजा।
कांस्य- 68 किग्रा मोनिका, 62 किग्रा पूजा तोमर, 72 किग्रा मनु तोमर, 76 किग्रा कविता। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख