Hanuman Chalisa

केंड्रिक्स ने पोल वॉल्ट में अमेरिका के लिए जीता स्वर्ण

Webdunia
बुधवार, 9 अगस्त 2017 (10:31 IST)
लंदन। अमेरिका के सैम केंड्रिक्स ने पूर्व ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्डधारी फ्रांस के रेनॉड लावेलनी को मात देते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में पोल वॉल्ट स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। 
 
अमेरिकी सेना में लेफ्टिनेंट केंड्रिक्स ने 5.95 मीटर की कूद के साथ स्वर्ण अपने नाम किया, वहीं पोलैंड के प्योट्र लिजक ने रजत और पूर्व ओलंपिक चैंपियन लावेलनी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। लिजक ने 2 वर्ष पहले बीजिंग में कांस्य जीता था जबकि लावलोनी ने 2013 में रजत पदक अपने नाम किया था। लिजक और लावलेनी दोनों ने 5.89 मीटर की दूरी तय की। 
 
24 वर्षीय केंड्रिक्स ने इस जीत के बाद कहा कि यह सब मेरे मिशन का एक हिस्सा है। मैंने एक लक्ष्य निर्धारित किया था और इसे प्राप्त करना चाहता था। आखिरकार मैंने विश्व खिताब हासिल कर लिया। यह एक और शानदार मुकाबला रहा और स्वर्ण हासिल करने के लिए मुझे अधिक प्रयास करना था। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख