Hanuman Chalisa

समीर स्विस ओपन सेमीफाइनल में, कश्यप भी वियेना में चमके

Webdunia
शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (14:40 IST)
बासेल। भारतीय शटलर समीर वर्मा दुनिया के पूर्व नंबर 2 खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा को हराकर 1,50,000 डॉलर इनामी राशि के स्विस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। सैयद मोदी ग्रांप्री के स्वर्ण पदकधारी समीर ने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में मोमोटा को 21-17, 21-16 से शिकस्त दी। जापान के 23 वर्ष के इस खिलाड़ी को निप्पो बैडमिंटन संघ ने 2016 में कैसिनो में जाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।
 
 
वर्ष 2016 हांगकांग सुपर सीरीज के फाइनल्स में पहुंचे समीर का सामना अब सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में थाईलैंड के कांटाफोन वांगचारोएन से होगा, वहीं एमआर अर्जुन और श्लोक रामचन्द्रन की पुरुष युगल जोड़ी को थाईलैंड के मैनीपोंग जोंगजीत और नानथाकर्ण योर्डफाईसोंग से 13-21, 18-21 से हार का मुंह देखना पड़ा।
 
वियेना में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पी. कश्यप ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए 7वें वरीय डेनमार्क के विक्टर स्वेंडसन को 21-17, 21-19 से पराजित कर ऑस्ट्रिया ओपन अंतरराष्ट्रीय चैलेंज के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना 5वें वरीय रॉल मस्ट से होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख