खेल रत्न बहुत बड़ा सम्मान : सानिया मिर्जा

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2015 (21:43 IST)
नई दिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शनिवार को कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाना बहुत बड़ा सम्मान है और इससे उन्हें आगे पेशेवर टूर और अगले साल रियो ओलिंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस साल स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर विंबलडन का महिला युगल का खिताब जीतने वाली सानिया ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से पुरस्कार हासिल करने के बाद कहा, ‘मैं किसी एक उपलब्धि के बारे में नहीं कहूंगी कि वह अन्य से बड़ी है। यह पुरस्कार हासिल करना बड़ा सम्मान है। मेरे लिए अब तक यह वर्ष शानदार रहा। मैं नंबर एक बनी और मैंने विंबलडन भी जीता।’
 
सानिया को पुरस्कार देने को लेकर विवाद पैदा हो गया था। खेल रत्न के लिए उनके नाम की सिफारिश को परा एथलीट एचएन गिरिशा ने कर्नाटक उच्च न्यायलय में चुनौती दी थी जिसने खेल मंत्रालय और इस खिलाड़ी को नोटिस भेजा था।
 
सानिया ने हालांकि इस बारे में टिप्पणी करने से साफ इन्कार कर दिया। इस टेनिस स्टार ने कहा कि उनकी निगाह सोमवार से शुरू हो रहे यूएस ओपन पर है और वह अभी रियो ओलंपिक के बारे में नहीं सोच रही हैं।
 
सानिया ने कहा, ‘एक टेनिस खिलाड़ी होने के नाते हम आगामी सत्र की तैयारियों में जुटे हैं। मैं रियो में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हूं लेकिन उसकी तैयारियों के बारे में अभी से बात करना जल्दबाजी होगा।’ (भाषा) 

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया