सानिया मिर्जा का जुड़ने जा रहा है मोहम्मद अजहरुद्दीन से रिश्ता, बहन बनेगी बेटे की दुल्हन

Webdunia
सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (11:35 IST)
टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असद के बीच रोमांस के चर्चे कई दिनों से चल रहे थे। अब जल्द ही इस पर शादी की मुहर लगने जा रही है।
 
ALSO READ: सानिया मिर्जा ने युवराज सिंह के 'चिकना चमेला' लुक के लिए ट्रोल किया
 
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक खबर के मुताबिक सानिया मिर्जा ने कहा है कि उनकी बहन अनम दिसंबर में शादी कर रही हैं। दोनों की शादी की अफवाहें कई दिनों से चल रही थीं। सानिया ने कहा कि हम हाल ही में पेरिस में बैचलर पार्टी मनाकर लौटे हैं और हम बेहद उत्साहित हैं।
सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा फैशन स्टाइलिस्ट हैं। शादी की अफवाहें तब उड़ी थीं, जब अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर मोहम्मद असद के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया था- 'फैमिली।'
 
ALSO READ: जब Sania Mirza को कहा गया... टेनिस खेलना बंद करो वर्ना कोई शादी नहीं करेगा
 
सानिया मिर्जा ने कहा है कि अनम एक अच्छे लड़के के साथ शादी कर रही है। उनका नाम असद है और वे मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे हैं। सानिया ने कहा कि दोनों परिवार इस शा‍दी को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि सानिया मिर्जा ने शादी की तारीख नहीं बताई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख