सेलेना ने मिस्र में किया 'गोल्डन स्वीप'

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (22:51 IST)
चेन्नई। भारत की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी सेलेना सेल्वाकुमार ने मिस्र जूनियर एंड कैडेट टेबल टेनिस ओपन में गोल्डन स्वीप हासिल किया है। खास बात यह है कि सेलेना इस इलीट 2017 आईटीटीएफ वर्ल्ड जूनियर सर्किट इवेंट में अजेय रहीं।
         
सेलेना ने शर्म-अल-शेख में रविवार को जूनियर गर्ल्स और डबल्स खिताब जीतकर अपना गोल्डन स्वीप पूरा  किया। चेन्नई निवासी 17 साल की सेलेना ने शुक्रवार को गर्ल्स टीम स्वर्ण हासिल किया था। खास बात यह है कि सेलेना इस इलीट 2017 आईटीटीएफ वर्ल्ड जूनियर सर्किट इवेंट में अजेय रहीं।
        
टॉप सीड सेलेना को हालांकि गर्ल्स सिंगल्स स्वर्ण जीतने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। सेमीफाइनल में सेलेना का सामना मरियम अल्होडेवी से हुआ। सेरेना ने यह मैच 4-3 से जीता। इसके बाद फाइनल में सेलेना का  सामना दूसरी वरीय मार्वा अल्होडेडी से हुआ। सेलेना ने यह मैच भी 4-3 (11-5, 12-10, 8-11, 6-11, 11-3, 6-11, 11-4) से अपने नाम किया।
        
इसके बाद सेलेना ने नाइजीरिया की इस्टर ओरीबामीस के साथ खेलते हुए डबल्स खिताब जीता। फाइनल में सेलेना और इस्टर ने मिस्र की फारिदा बाडावे और ग्रीस की मालामातेरिना पापादिमित्रिओयू को 3-2 (11-8, 12-10, 9- 11, 8-11, 11-9) से हराया।
      
सेमीफाइनल में सेलेना और इस्टर ने शानदार खेल दिखाते हुए मिस्र की सारा अबोसेत्ता और ट्यूनिशिया की अबीर हज साराह को 3-2 (11-7, 4-11, 13-11, 9-11, 12-10) से हराया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख