विम्बल्डन में 'सेल्फी स्टिक' पर प्रतिबंध

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2015 (19:49 IST)
लंदन। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान भले ही सेल्फी खींचने को लेकर काफी उत्साह देखा जाता हो लेकिन  विम्बल्डन इसे अधिक तवज्जो देने के मूड में नहीं है और उसने इस प्रतिष्ठित टेनिस प्रतियोगिता के  दौरान ‘सेल्फी स्टिक’ पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब (एईएलटीसी) ने इस वार्षिक ग्रास कोर्ट प्रतियोगिता के दौरान प्रतिबंधित  चीजों की सूची में ‘सेल्फी स्टिक’ को भी शामिल किया है। ‘सेल्फी स्टिक’ धातु की बनी डंडी होती है, जो  40 इंच तक लंबी की जा सकती है।
 
इसके साथ स्मार्टफोन या कैमरे को जोड़कर फोटो खींची जा सकती है। इससे स्वयं की ऐसी फोटो ली जा  सकती है जिसमें अधिक लोग शामिल हों और साथ ही बैकग्राउंड भी अधिक शामिल किया जा सकता है।
 
एईएलटीसी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा इससे होने वाली परेशानी के कारण है। लेकिन मुख्य रूप से ऐसा  इसलिए है कि इससे दर्शकों के मजे में हस्तक्षेप होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की संभावना है कि  अगर आप ऐसी चीज के साथ घूम रहे हो तो आप किसी की आंख को नुकसान पहुंचा सकते हो। (भाषा)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया