Hanuman Chalisa

सेरेना विलियम्स 2015 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Webdunia
मंगलवार, 15 दिसंबर 2015 (17:14 IST)
न्यूयॉर्क। इस साल टेनिस कोर्ट पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स को स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने वर्ष 2015 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।
 
मैगजीन ने कहा कि टेनिस के इतिहास में इतने लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करने और इस साल कई खिताब जीतने के लिए सेरेना को चुना गया।
 
सेरेना ने तीन मेजर खिताबों के अलावा इस साल 56 में से 53 मैच जीते और लगातार दूसरे साल सत्र में हर सप्ताह नंबर वन रही।
 
स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के समूह संपादक पाल फिशटेनबाम ने कहा, 'सेरेना सिर्फ अपने दौर की ही नहीं बल्कि सर्वकालिक महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से है। उसने इस साल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके सभी केा काफी पीछे छोड़ दिया।' (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप