Hanuman Chalisa

फ्रेंच ओपन में हार के साथ सेरेना विलियम्स का सपना फिर टूटा, भविष्य पर लगा प्रश्नचिन्ह

Webdunia
रविवार, 2 जून 2019 (10:38 IST)
पेरिस। रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सेरेना विलियम्स का सपना फिर टूट गया, जब फ्रेंच ओपन के तीसरे ही दौर में उन्हें अप्रत्याशित पराजय झेलनी पड़ी।
 
सेरेना को अमेरिका की ही सोफिया केनिन ने 6-2, 7-5 से मात दी। इसके साथ ही मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी के लिए अब उन्हें कुछ और इंतजार करना होगा। सेरेना सितंबर में 38 बरस की हो जाएंगी। उन्होंने 23वां ग्रैंडस्लैम जनवरी 2017 में जीता था, जब वे गर्भवती थीं।
 
इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से 3 टूर्नामेंट में वे फिनिश नहीं कर सकीं। इंडियन वेल्स के तीसरे दौर में वे रिटायर हो गईं जबकि मियामी और रोम में चोट के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। अब वे जुलाई में विम्बलडन में कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी की कोशिश करेंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख