सेरेना विलियम्स ने की ब्‍वॉयफ्रेंड ओहेनियन से शादी

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (23:47 IST)
यॉर्क। अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने ब्‍वॉयफ्रेंड एलेक्सिस ओहेनियन से शादी कर ली है। सेरेना और ओहेनियन का दो साल से भी अधिक समय से अफेयर चल रहा था। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी।
               
खबरों के अनुसार, सेरेना और ओहेनियन का दो साल से भी अधिक समय से अफेयर चल रहा था। सेरेना दो महीने पहले ही एक बेटी की मांग बनी थीं। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी। सेरेना के ब्‍वॉयफ्रेंड ओहेनियन रेडिट के सह-संस्थापक हैं।
              
लुसियाना के कंटेंपरेरी आर्ट सेंटर में हुए इस शादी समारोह को 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' का नाम दिया गया था। समारोह को यादगार बनाने के लिए ऐतिहासिक आर्ट सेंटर का मुख्य अहाता सुगंध वाले फूलों और क्रिस्टल से सजाया गया था। शादी समारोह में किम करदाशियां, वीनस विलियम्‍स, बियोंसे समेत करीब 250 लोगों ने शिरकत की।
              
खबरों के अनुसार, मेहमानों को शादी में मोबाइल फोन लाने के लिए मना किया गया था। इसके अलावा विवाह स्थल न्यू ओर्लांस के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया था। कोच पैट्रिक मौरातोग्लू ने इंस्टाग्राम पर 21 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना को शादी की बधाई दी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख