मैनचेस्टर के स्ट्राइकर सर्जियो कार दुर्घटना का शिकार

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (18:40 IST)
एम्सटर्डम। मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर अर्जेंटीना के सर्जियो एगुएरो हॉलैंड में कार दुर्घटना का शिकार हो गए हैं और उन्हें काफी चोटें भी लगी हैं।
 
सर्जियो वापस ब्रिटेन लौट रहे थे, जहां उन्हें प्रीमियर लीग मैचों में टीम का हिस्सा बनना था। क्लब ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एगुएरो की जांच टीम डॉक्टर करेंगे, जो गुरुवार को दुघर्टनाग्रस्त हो गए। वे छुट्टी मनाने के लिए हॉलैंड गए हुए थे। इस हादसे में उन्हें चोटें भी लगी हैं।
 
29 वर्षीय सर्जिया को शुक्रवार सुबह तक मैनचेस्टर लौटना था, जहां शनिवार को वे चेल्सी के खिलाफ सिटी प्रीमियर लीग मैच में टीम का हिस्सा बनने वाले थे। इस बीच एम्सटर्डम के पुलिस प्रवक्ता फ्रांस जुइडेरहोक ने बताया कि यह घटना शहर में करीब 11 बजे हुई, जब वह टैक्सी जिसमें फुटबॉलर मौजूद थे लैम्प पोस्ट से जा टकराई। टैक्सी में इस दौरान 2 और यात्री मौजूद थे लेकिन उनकी पहचान गुप्त रखी गई है।
 
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अन्य कोई गाड़ी शामिल नहीं थी। लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि कैब में सर्जियो सहित 3 यात्री मौजूद थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। यह घटना डी बोएलेलान सड़क पर हुई है। इंग्लिश क्लब में अर्जेंटीना के स्ट्राइकर अपने 187 मैचों में 128 गोल कर चुके हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

अंबाती रायडू की पीटरसन ने नेशनल टीवी पर की भारी बेइज्जती, रायडू फिर आए RCB Fans के घेरे में

Paris Olympics से पहले नीरज चोपड़ा हुए चोटिल, उठाया यह बड़ा कदम

पिछले 3 सीजन की आखिरी टीम सनराईजर्स हैदराबाद का सफर फाइनल में खत्म

अभिषेक शर्मा को बनाना स्विंग से बोल्ड करने वाली गेंद रही आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद (Video)

T20I World Cup जीतने अमेरिका जा रहा हूं, कोलकाता की जीत के बाद रिंकू का बयान हुआ वायरल

अगला लेख