Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शंघाई मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में सिटसिपास ने जोकोविच को अपना शिकार बनाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shanghai Masters
, शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (18:38 IST)
शंघाई। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को शुक्रवार को यहां शंघाई मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में यूनान के युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास से उलटफेर का सामना करना पड़ा। 
 
अब सिटसिपास का सामना शनिवार को सेमीफाइनल में 23 साल के दानिल मेदवेदेव से होगा। सातवीं रैंकिंग के सिटसिपास ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की और मौजूदा चैम्पियन को 3-6 7-5 6-3 से मात दी। 
 
सिटसिपास शीर्ष रैंकिंग के सर्बियाई खिलाड़ी के खिलाफ पिछले तीन मैचों में दो बार जीत हासिल कर चुके हैं। मेदवेदेव ने फैबियो फोगनिनी को 6-3 7-6 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL में किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच बने अनिल कुंबले