Corona virus के कारण भारत साइप्रस में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से हटा

Webdunia
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (19:43 IST)
नई दिल्ली। भारत साइप्रस में कोरोना वायरस के खतरे के कारण वहां होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से हट गया। शॉटगन विश्व कप अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (ISSF) से मान्यता प्राप्त है जिसका आयोजन 4 से 13 मार्च के बीच किया जाएगा। 
 
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (ISSF) के सूत्रों ने बताया कि सरकार की सलाह पर भारतीय टीम को टूर्नामेंट से हटाने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा, ‘कोरोना वायरस एकमात्र कारण है जिससे हमने हटने का फैसला किया। ऐसा केंद्रीय एजेंसियों की सलाह पर किया गया।’

सूत्रों ने कहा, ‘परिस्थितियों को देखते हुए यह सही फैसला है क्योंकि हम अपने निशानेबाजों, सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों को जोखिम में नहीं डाल सकते।’ 
 
निकोसिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल 2 निशानेबाजों ने भी कहा कि उन्होंने ‘हटने के फैसले’ के बारे में सुना है लेकिन वे आधकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। 
 
कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान से हुई थी। इसके कारण अब तक 3000 लोगों की जान जा चुकी है जबकि विश्व भर में 80 हजार लोग इससे प्रभावित हैं। 
 
भारत 16 से 26 मार्च के बीच डा. कर्णी सिंह रेंज में संयुक्त विश्व कप की मेजबानी करेगा। साइप्रस में अभी तक कोरोना वायरस के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन संदिग्ध मामलों को एहतियात के तौर पर अलग थलग रखा गया है। 
 
इस वायरस के खतरे के कारण दुनिया भर की कई खेल प्रतियोगिताओं को या तो स्थगित या रद्द कर दिया गया है। जो प्रतियोगिताएं प्रभावित हुई हैं उनमें कई फुटबॉल मैच, मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर्स, बैडमिंटन टूर्नामेंट और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। 
 
इस महीने के शुरू में भारत सरकार ने चीनी पहलवानों को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वीजा नहीं दिया था। साइप्रस में होने वाले टूर्नामेंट के लिये भारतीय टीम में मानवजीत सिंह संधू, श्रेयसी सिंह, लक्ष्य शेरोन, अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान शामिल थे। निशानेबाजों को 2 और 4 मार्च को दो जत्थों में वहां जाना था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख