भारतीय हॉकी गोलकीपर श्रीजेश वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर के लिए नामित

Webdunia
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (20:00 IST)
बेंगलुरु: टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को प्रतिष्ठित वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। वह इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाले एकमात्र भारतीय है।

श्रीजेश ने टोक्यो ओलम्पिक में भारत को 41 साल के लम्बे अंतराल के बाद मिली पदक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। कांस्य पदक मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ मैच में श्रीजेश के डिफेंस का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। 17 देशों से 24 एथलीटों को उनके संबंधित खेल महासंघों ने इस पुरस्कार के लिए नामित किया है लेकिन श्रीजेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने 2021 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नामित किया है।

अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश ने इस नामांकन के बारे में कहा, “ मुझे लगता है कि यह नामांकन काफी खास है, क्योंकि यह शानदार टीम वर्क को पहचानता है। नामांकित होने के लिए मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और सच में यह टीम को जाता है। टीम की कड़ी मेहनत के कारण ही हम दुनिया भर में पहचाने जा रहे हैं। इस सारी सफलता का श्रेय हॉकी इंडिया के समर्थन के लिए उसे भी जाता है। उसके बिना यह संभव नहीं हो सकता था। अब यह प्रशंसकों पर निर्भर है कि वे इस पुरस्कार के लिए योग्य विजेता का चयन करें।”

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने श्रीजेश के नामांकन पर कहा, “हम इस खबर से उत्साहित हैं। वह कई लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं और अपनी गोलकीपिंग क्षमताओं और अपने जीवंत व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। हमें उनकी उपलब्धियों और भारतीय हॉकी में योगदान पर बहुत गर्व है। मुझे उम्मीद है कि उनके सभी प्रशंसक और भारतीय हॉकी के समर्थक इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने के लिए उन्हें वोट देंगे।”उल्लेखनीय है कि 2019 में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल 199477 वोटों के साथ ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थीं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख